श्री बघेल ने 50 लाख मूल्य के दवाई, मास्क, सेनेटाइजर दिए कुक्षी विधानसभा के अस्पतालों को
कुक्षी - पूर्व मंत्री एवं कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल ने आज कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम और उपचार के लिए अपनी विधायक निधि से पी.पी.ई.किट, टेबलेट, सिरप,N95 मास्क, हैंड ग्लव्स, हैंड वास, प्लस ऑक्सीमीटर आदि सामग्री सिविल हॉस्पिटल कुक्षी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निसरपुर को सौंपी गई।
कुक्षी क्षेत्र में लगातार महामारी कोरोना के संक्रमण के प्रभावितों के लिए विधायक श्री बघेल द्वारा कुक्षी के सिविल हॉस्पिटल के चिकित्सकों से संपर्क बनाया हुआ था। सिविल हॉस्पिटल में संसाधनों के अभाव की लगातार चर्चा की जा रही थी जिसको संज्ञान लेकर श्री बघेल ने अपनी विधायक निधि से कुक्षी सिविल हॉस्पिटल के लिए 20 लाख रु , डही सामुदायिक हॉस्पिटल के लिए 20 लाख रु, एवं निसरपुर सामुदायिक हॉस्पिटल को 10 लाख रु, मूल्य की दवाइयां, एवं अन्य साधन दिए।
कुक्षी सिविल हॉस्पिटल पर विधायक श्री बघेल के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम जिराती, विधायक प्रतिनिधि कनकमल सोनी, मुकेश बघेल, पार्षद हरीश सेन, प्रवक्ता देवेन्द्र जैन, मुस्लिम समाज सदर सरफराज खान, डॉ निर्मल पाटीदार, चंदू मुकाती, युवक कांग्रेस के सहदेव पाटीदार, विनय सिसोदिया, फिरोज मंसूरी, जिया उल हक, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
महामारी कोरोना के दौरान कुक्षी सिविल हॉस्पिटल पर पदस्थ डॉक्टर, नर्स, द्वारा दी गयी सेवाओ के लिए पूर्व मंत्री एवं कुक्षी विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल ने कोरोना योद्धाओं के सम्मान में ताली बजाकर उत्साहवर्धन किया।