महाकाल मन्दिर के कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा अन्नक्षेत्र में आज 26 तेल के डिब्बे एवं खाद्य सामग्री दान में भेंट की | Mahakal mandir ke karmachari kalyan sangh dvara anna shetr 26 tel ke dibbe

महाकाल मन्दिर के कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा अन्नक्षेत्र में आज 26 तेल के डिब्बे एवं खाद्य सामग्री दान में भेंट की
      
महाकाल मन्दिर के कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा अन्नक्षेत्र में आज 26 तेल के डिब्बे एवं खाद्य सामग्री दान में भेंट की

उज्जैन (रोशन पंकज) - श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में कोरोना महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन के दौरान भोजन के पैकेट तैयार कर वितरण हेतु संस्थाओं के माध्यम से निर्धन गरीब परिवारों में उपलब्ध कराये जा रहे हैं। श्री महाकालेश्वर मन्दिर के कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा आज शुक्रवार 15 मई को नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में 15 लीटर के 26 डिब्बे खाद्य तेल के दान में भेंट किये गये हैं। कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने उक्त 26 डिब्बे तेल के मन्दिर के सहायक प्रशासक श्री चन्द्रशेखर जोशी को भेंट किये। इस आशय की जानकारी सहायक प्रशासक श्री चन्द्रशेखर जोशी ने दी । श्री जोशी ने बताया कि महाकाल मंदिर के कर्मचारी कल्याण संघ में पूर्व में भी 15 लिटर के 25 डिब्बे खाद्य तेल के नि:शुल्क अन्नक्षेत्र में दान के रूप में उपलब्ध कराए हैं। इस प्रकार कर्मचारी कल्याण संघ ने अभी तक 51 तेल के डिब्बे दान में दे चुके हैं। साथ ही कर्मचारी कल्याण संघ के द्वारा 100 किलो अचार, 100 किलो चना एवं 51 किलो नमक दान में भेंट किये। इस अवसर पर कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post