लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर 22 व्यक्तियों पर की आवश्यक कार्यवाही
बुरहानपुर। (अमर दीवाने) - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट बुरहानपुर आदेश के पालन में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण कीे रोकथाम हेतु प्रत्येक व्यक्ति को घर से बाहर सार्वजनिक स्थल पर निकलते समय सोशल डिस्टेसिंग, मास्क पहनना अनिवार्य एवं सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर प्रतिबंध किया गया है। इसके परिपालन में आज शाहपुर नगर परिषद् द्वारा लॉकडाउन का पालन कराने के लिए नगर के वार्ड क्र-10 भोई चौराहा, ऐसी चौराहा, वार्ड क्र-06, 07, 08, वार्ड क्रमांक 04 आदि स्थानों पर शासन के नियमानुसार लॉकडाउन का उलंघन करने पर कुल 22 लोगो पर राशि 1100 रू. के अर्थदंड से दंडित किया गया।
उक्त कार्यवाही में सी.एम.ओ. धीरेंन्द्रसिंह सिकरवार की अगुवाई में प्रदीप धनोते, सहा.ग्रेड.02 पुंडलिक भूते,ईश्वर वरखेडे, रतनसिंह रावत, अभिषेक जवरे, वसंत महाजन, चन्द्रकला मेढे, शिवम महाजन, मयुर मेंढरेकर, भारती महाजन द्वारा की गई।
Tags
burhanpur