बुरहानपुर और खण्डवा के बीच फंसी 20 ट्रेने यात्रियों के रोटी, पानी और हवा के लाले | Burhanpur or khandwa ke bich fanse 20 traine yatriyo ke roti

बुरहानपुर और खण्डवा के बीच फंसी 20 ट्रेने यात्रियों के रोटी, पानी और हवा के लाले

बुरहानपुर और खण्डवा के बीच फंसी 20 ट्रेने यात्रियों के रोटी, पानी और हवा के लाले

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) -  दो माह के लंबे समय बाद पटरी पर ट्रेनों की चहल पहल शुरू हुई है। लोग रेल में सफर करने के लिए काफी उत्साहित थे। बुरहानपुर ओर खण्डवा स्टेशन के बीच हाल ही में 20 से ज्यादा ट्रेनें खड़ी हैं। इनमें हजारों यात्री सवार हैं।महिला और छोटे बच्चे परेशान हो रहे हैं। कई ट्रेनों में पंखे भी नहीं हैं। इन ट्रेनों को भोपाल मंडल खंडवा के सिहाड़ा स्टेशन से आगे नहीं ले रहा है, ओर भुसावल मंडल कि यह गाड़ियां आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्री गर्मी में परेशान हो रहे हैं। ट्रेनों में पानी और भोजन तक की व्यवस्था नहीं है। 20 ट्रेनों के फंसे होने के कारण दिक्कतों के पहाड़ इन पर टूट रहे हैं।

खंडवा के सिहाड़ा से आगे भोपाल मंडल लगता है, बताते हैं कि भोपाल मंडल संचालन इन ट्रेनों को आगे की अनुमति नहीं दे पा रहा है। इसके पीछे तकनीकी कारण बताए जा रहे हैं।
लोग काफी परेशान हैं।

कुछ समाजसेवी और अधिकारी रेलों के यात्रियों की मदद कर रहे हैं।  लेकिन सीमित दायरे में ही काम कर रहे हैं। बुरहानपुर के पुलिस अधिकारी के के अग्रवाल भी इस सेवा में अपने स्तर पर जुटे हुए हैं। श्री अग्रवाल ने बताया कि उनका मकसद केवल यात्रियों, महिलाओं और बच्चों को पानी और ऐसी जरूरी सुविधाएं देने का है। जिससे इनकी जरूरत पूरी हो सके।

सवाल यह उठता है कि भुसावल मंडल की गाड़ियां भोपाल का संचालन मंडल क्यों नहीं ले रहा है.? यात्रियों की 40 से अधिक डिग्री तापमान में फजीहत का जिम्मेदार कौन होगा.? इन लोगों को बड़ी मुश्किल से टिकट मिला था। अब परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। खंडवा और बुरहानपुर के कलेक्टरों को भी चाहिए कि वह मिलकर भोपाल रेल मंडल संचालन से बात कर समस्या का हल निकाल सकते हैं। हो सकता है कि ऐसी स्थिति प्रदेश व देश के अन्य हिस्सों में भी हो रही हो, मसला यात्रियों का है और ट्रेन 2 महीने बाद पटरी पर दौड़ने लगी है रेल सेवा को यातायात की धड़कन माना जाता है। यात्रा की इस जीवन रेखा को सुचारू करने के लिए नए इंतजाम करने होंगे l 
बुरहानपुर से खंडवा तक हर स्टेशन पर दो से तीन ट्रेनें खड़े होने की सूचना है। इनमें कहि यात्री सवार हैं। कोरोनावायरस से भी बचाव करते हुए इन यात्रियों को जरूरत की सारी सुविधाएं जुटाना हमारा और आपका कर्तव्य हो जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

कलेक्टर दीपक सक्सेना का नवाचार जो किताबें मेले में उपलब्ध वही चलेगी स्कूलों में me Aajtak24 News

पुलिस ने 48 घंटे में पन्ना होटल संचालक के बेटे की हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार girafatar Aaj Tak 24 News

कुल देवी देवताओं के प्रताप से होती है गांव की समृद्धि smradhi Aajtak24 News