विधायक निवास पर गेहूं बटने की झुठी अपवाह फैलाई गई - विधायक डॉ हीरालाल अलावा | Vidhayak nivas pr gehu batne ki jhuti apwah failai gai

विधायक निवास पर गेहूं बटने की झुठी अपवाह फैलाई गई - विधायक डॉ हीरालाल अलावा

मेला मैदान निवास पर कि गई भीड़ को लेकर अज्ञात अफ़वाह फैलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कारवाई की मांग को लेकर दिया थाने पर आवेदन

विधायक निवास पर गेहूं बटने की झुठी अपवाह फैलाई गई - विधायक डॉ हीरालाल अलावा

मनावर (पवन प्रजापत) - गत दिनों मेला मैदान स्थित विधायक निवास पर गेहूं बाटने की झुठी अफ़वाह फैलाकर कई महिला पूरूषों को परेशान कर पहुचाया गया था। मामले को लेकर मनावर विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने कहा कि मैं मनावर क्षेत्र में नही था तथा किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मेरे निवास पर गेंहू बटने की झुठी अपवाह फैलाकर निवास पर भीड को पहुचाया गया है। वहा मौजूद कार्यकर्ताओं द्वारा भीड़ को हटाते हुए तत्काल थाना प्रभारी को सूचना दी जिन्होंने दो महिला कांस्टेबल को भेजकर महिलाओ की भीड़ को हटाया तथा आपूर्ति अधिकारी को बुलाकर जरूरतमंद लोगो के घरों घर अनाज भेजने की व्यवस्था कराने की बात कही थी। मीडिया में जो खबर चल रही है यह चार दीन पूरानी है। जिस व्यक्ति ने गेंहू बटने की यह अफ़वाह फैलाई है उसके खिलाफ कारवाई को लेकर मनावर थाने पर आवेदन देकर कारवाई कराई जा रही है।  विधायक ने कहा कि मैं स्वयं सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहा हूँ। तथा क्षेत्र की जनता को घरों में रहने की लगातार अपील की जा रही है। हमने मनावर, उमरबन क्षेत्र के नागरिको से अपने घरों में ही रहने की हाथ जोड़कर मांग की है। जनता को यह भी कहा है कि अफ़वाहो पर ध्यान न देवे तथा जिन नागरिको को गेहूं व अनाज सामग्री नही मिल रहा है वे स्थानीय अधिकारीयों से संपर्क करे।

Post a Comment

Previous Post Next Post