विद्यायक गौरीशंकर बिसेन और रामकिशोर कावरे ने कोरोना के जड़मूलन लिया जमीनी स्तर का जायजा | Vidhayak gouri shankar isen or ramkishor kavre ne corona

विद्यायक गौरीशंकर बिसेन और रामकिशोर कावरे ने कोरोना के जड़मूलन लिया जमीनी स्तर का जायजा

आला अधिकारियों संग लामता और परसवाडा पहुंच उपचार, सावधानी, राशन और भरपूर सहयोग पर दिया बल

विद्यायक गौरीशंकर बिसेन और रामकिशोर कावरे ने कोरोना के जड़मूलन लिया जमीनी स्तर का जायजा

बालाघाट (देवेंद्र खरे) - चाहे कुछ भी हो जाए हमें अपनी सरजमीं पर कोरोना को पैर पसारने नहीं देना है। इसके लिए हर जरूरी कदम उठाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएंगी। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए सप्ताह भर से जिले के हर हिस्से में प्रदेश के पूर्व मंत्री व विधायक गौरीशंकर बिसेन जमीनी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। कड़ी में मंगलवार को जैन भवन लामता और जनपद पंचायत परसवारा के सभागार में विधायक गौरीशंकर बिसेन और परसवाडा विधायक रामकिशोर कावरे ने मूहिम में जुटे चिकित्सकों, अधिकारियों और स्वयंसेवी जनों, सहयोगियों, कर्मवीरों और गणमान्य जनों के बीच जा पहुंचे। वहां इन्होंने क्षेत्र में तालाबंदी का पालन, सोहलियतों, सावधानियों, बाहर से आए हुए लोगों की पर्याप्त निगरानी, उपचार, सुरक्षा, भोजन, राशन, छिड़काव, मास्क, जानकारी और भरपूर सहयोग देने पर बल दिया। जहां मैदानी अमले को हर घड़ी कोरोना के जड़मूलन  मुस्तैद रहने की बात कही। संकट काल में केंद्र और राज्य सरकारों के मार्गदर्शन में जनप्रतिनिधि, जिला और स्थानीय प्रशासन जन-गण के साथ है। किसी को घबराने और डरने की बात नहीं है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चारों पहर चुनौतियों पर नजर बनाए हुए हैं। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक आर्य, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, तहसीलदार, जनपद सीईओ, चिकित्सा अधिकारी, पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, समाजसेवी, जनपद अध्यक्ष पूरन ठाकरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश मेश्राम, योगेश शरणागत, प्रीतम बोपचे, शंकर लाल बघेल, संभल सिंह धुर्वे, अशोक पटेल, हिर्देश हिरवाने, तुलसीराम बघेल, रामेश्वर कटरे,  मनोज पारधी, डिगेंद्र गौतम,  कमलेश सेलोकर और प्रह्लाद पारधी समेत इत्यादि जन  दूरी-दूरी पर उपस्थित थे। दौरान कुछेक सरपंचों ने ग्रामों की मौजदा समस्याओं से समस्या से अवगत कराया जिस पर उन्हें जल्द निराकरण  का भरोसा दिया गया।

विद्यायक गौरीशंकर बिसेन और रामकिशोर कावरे ने कोरोना के जड़मूलन लिया जमीनी स्तर का जायजा

बहादुर योद्धाओं के उज्जवल जीवन की प्रार्थना करें: विधायक बिसेन

कोरोना के जानलेवा खतरे के बीच हम सभी अपने-अपने घरों में अमन चैन से रह सकें। इसिलिए  स्वच्छता, स्वच्छता, सुरक्षा, बिजली, भोजन, आर्थिक और सेवा इत्यादि प्रहरी अपना जीवन दांव पर लगा दिया हैं। सिर्फ और सिर्फ हमारे जीवन को सुरक्षित करने के लिए लगातार अपने कर्त्तव्यों का निर्वाह कर रहे हैं। ये कहते हुए विधायक गौरीशंकर बिसेन ने कहा आइए, सब मिलकर इन बहादुर योद्धाओं के स्वस्थ और उज्जवल जीवन की प्रार्थना करें। इनके इस समर्पण से प्रेरित होकर इन्हें सम्मान देकर  योगदानों में निस्वार्थ भाव से हाथ बटाएं। अपने घरों से बेवजह बाहर ना निकलें। आमजन से अपील है कि सामुदायिक दूरियां बनाकर सरकारी फरमानों,  स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का निष्ठा पूर्वक अनुपालन करें। विधायक बिसेन ने हर जिम्मेदार भाजपा का कार्यकर्ताओ से आई मुसीबत से लड़ने के लिए कमशकम 100 रूपए प्रधानमंत्री केयर मद में देते हुए अपने 40-40 साथियों से भी यह राशि अवश्य जमा करवाने का अनुरोध किया।

सभी नियमों का पालन कर कोरोना को हराएंगे:  विधायक कावरे

देश में कोरोना संक्रमण के जो आंकड़े आ रहे है वो अत्यंत चिंताजनक है। समय है हमे संयम, संकल्प और अधिक सावधानी रखने का। जनता जनार्दन से निवेदन करते हुए परसवाड़ा विधायक रामकिशोर कावरे ने कहा कि तालाबंदी और प्रशासन द्वारा लगाई गई सभी पाबंदियों का पूर्ण रूप से पालन करें। आप लोगों ने पूर्व में भी कई अवसरों पर जागरूक और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दिया है। मुझे विश्वास है कि अपने घर, परिवार, समाज, गांव, शहर, क्षेत्र, जिला, प्रदेश और देश के खातिर हरेक नागरिक एक बार फिर अपनी जवाबदेही निभाएंगे। बेहतर स्थिति की गंभीरता को समझते हुए अपने घरों में रहकर सभी नियमों का पालन कर कोरोना को हराएंगे। फिर श्री कावरे ने भाजपा कार्यकर्ताओं से यथाशक्ति जरूरतमंदों को भोजन, राशन और मास्क आदि की व्यवस्था अपने स्तर पर गांव गांव में सुनिश्चित करने का संकल्प लेने का अनुनय किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post