उपपुलिस महानिरीक्षक सक्सेना ने उदयगढ़ क्षैत्र का भ्रमण किया | Uppolice mahanirikshak saxena ne udaygad shetr ka bhraman

उपपुलिस महानिरीक्षक सक्सेना ने उदयगढ़ क्षैत्र का भ्रमण किया

उपपुलिस महानिरीक्षक सक्सेना ने उदयगढ़ क्षैत्र का भ्रमण किया

अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - पुलिस अधीक्षक  विपुल श्रीवास्‍तव ने बताया कि उप पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज इंदौर सुशान्‍त सक्‍सेना द्वारा जिले में COVID-19 की कानून-व्‍यवस्‍था डयूटी के समीक्षा कर जिले के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की गई ततपश्‍चात COVID-19 कण्‍टेनमेण्‍ट क्षैत्र उदयगढ कस्‍बें का भ्रमण कलेक्‍टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्‍त रूप से किया। कण्‍टेनमेण्‍ट क्षैत्र उदयगढ में अब तक की गई कार्यवाही की स्थिति का जायजा लिया। अग्रिम कार्यवाही हेतु आवश्‍यक निर्देश दिये गये। इस दौरान उपपुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज इंदौर श्री सक्‍सेना द्वारा जिले की समस्‍त आमजनता से अपील की है कि वे कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी कर्फयू निर्देशों का संपूर्णरूप से पालन करते हुये घर में रहे, घर से बाहर न निकलें तथा प्रशासन को सहयोग करते हुये COVID-19 माहमारी को रोकनें में अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करें। 

साथ ही COVID-19 कानून व्‍यवस्‍था डयूटी में दिनरात लगे पुलिस अधि0/कर्म0 से भी अपील की है कि वे डयूटी के दौरान समय-समय पर पुलिस मुख्‍यालय के द्वारा जारी एसओपी का पालन करते हुये अपनी डयूटी सजगता से करे और अपनें आप को सुरक्षित रखें । COVID-19 कण्‍टेनमेण्‍ट क्षैत्र उदयगढ कस्‍बें का भ्रमण के दौरान अअपु जोबट  दिलीप बिलवाल, प्रशिक्षु उपुअ था0प्र0 उदयगढ आशीष पटेल उपस्थित थे।  

Post a Comment

Previous Post Next Post