संस्कार बावरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय की सह्रदयता | Sanskar bavriya mukhy karyapalan adhikari mahoday

संस्कार बावरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय की सह्रदयता

सूचना मिलने पर जरूरत मंद बिस्सो बाई को तत्काल मदद दिलवाई

संस्कार बावरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय की सह्रदयता

आमला (रोहित दुबे) - कोरोना संकट के दौर में हमारे कोरोना वारियर्स मुश्तैदी से जुटे है।हमारे प्रशासनिक अधिकारी अपने दल बल और मैदानी अमले के साथ इस संकट की घड़ी में लगातार जुटे है।इस महत्वपूर्ण कार्य मे सेवाभावी संस्थाये और सेवा भावी लोग इस कार्य मे सहयोग कर जरूरत मंद लोगो को मदद पहुंचा रहे है।संस्कार बावरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी आमला और नीरज कालमेघ तहसीलदार आमला आज शाम को जब दौरे से लौटे तो जनपद कार्यालय के पास एक वृद्ध महिला परेशानी की हालत में मिली कार्यालय के लोगो ने बताया कि कई देर से यही पर है।पूछने पर बताया कि वह बिस्सो बाई पति अमीलाल परासिया की रहने वाली है।बांस की टोकरी बना कर गुजारा करती है।लॉक डाउन से पहले से आमला आई थी और बिजली आफिस के पास झोपड़ी में रह रही थी जिसे भोजन की समस्या थी,और वापस अपने घर परासिया जाने की बात कहने लगी।इस पर तत्काल निराकरण करते हुए संवेदन शील अधिकारी संस्कार बावरिया ने स्वयं सेवी संगठन की मदद से इस महिला को मदद दिलवाई इसे एक सप्ताह का राशन स्वयं सेवी संगठन के माध्यम से प्रदान किया गया।इन्हें सामग्री का पैकेट दिया गया जिसमें 5 किलो आटा,3 किलो चावल,2 किलो दाल, तेल शक्कर,नमक, मसाला,बिस्किट,साबुन आदि का पैकेट स्वयं सेवी संगठन ने प्रदाय किया।और कहा कि शासन से अनुमति मिलने पर उसे वापस भेजने की व्यवस्था की जावेगी।

    इस अवसर पर संस्कार बावरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आमला,नीरज कालमेघ तहसीलदार आमला,सृष्टि डेहरिया नायब तहसीलदर आमला,स्वयं सेवी संगठन के मनोज विश्वकर्मा,शिव साहू आदि उपस्थित थे।इस समय वहां पर उपस्थित लोगों को अधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत भी दी गई।तथा लोगो को घर मे ही रहने को कहा गया। इस कार्य की आमला में सभी सराहना कर रहे है।

Post a Comment

Previous Post Next Post