प्रशाषन द्वारा प्रतिदिन जरूरतमंद, बेसहारा, निराश्रित व गरीब असहाय व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जा रहा है भोजन | Prashasan dvara pratidin jaruratmand besahara nirakshit va garib asahay vyaktiyo

प्रशाषन द्वारा प्रतिदिन जरूरतमंद, बेसहारा, निराश्रित व गरीब असहाय व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जा रहा है भोजन

प्रशाषन द्वारा प्रतिदिन जरूरतमंद, बेसहारा, निराश्रित व गरीब असहाय व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जा रहा है भोजन

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - बुरहानपुर जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम कार्यालय के समीप स्थित केन्द्रीकृत किचन शेड में जरूरतमंदो के लिए भोजन प्रतिदिन बनाया जा रहा है। इसके तहत आज किचन शेड में भोजन के 1060 पैकेट तैयार कर निराश्रित, बेसहारा, जरूरतमंद गरीबों को वितरित किये गये। 

प्रशाषन द्वारा प्रतिदिन जरूरतमंद, बेसहारा, निराश्रित व गरीब असहाय व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जा रहा है भोजन

जिला प्रशासन के सहयोग के लिए नगरवासियों के द्वारा भी सहयोग प्रदान किया जा रहा है। आज नगर निगम द्वारा लहसुन और अदरक का सहयोग प्रदान किया गया। कल 2 अप्रेल के भोजन में पूरी, सब्जी और हल्वे के सहयोग के लिये जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री पाटीदार तथा पाटीदार परिवार की ओर से सहयोग दिया जायेगा। यह जानकारी जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी विजय पचौरी ने दी। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल गुरुवार को लगभग 1200 पैकेट तैयार करने की व्यवस्था की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post