पेटलावद पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को समझाइश देते हुए, फ्लैग मार्च निकाला
पेटलावद (संदीप बरबेटा):- जिला आपदा प्रबन्धन समिति की बैठक में आज कलेक्टर प्रबल सिपाह द्वारा लॉकडाउन 0.2. को लेकर कई दिशा निर्देश जारी किए है। आज 20 अप्रेल को लेकर कई अफ़वाह थी कि जिले में पॉजिटिव मरीज नही मिलने से जिले में लॉकडाउन हट जाएगा किन्तु प्रशासन साफ कर दिया है कि 3 मई तक जिले में लॉकडाउन यथावत रहेगा, गाइडलाइन के मुताबिक ही कार्य किये जायेंगे।
कलेक्टर के आदेश के बाद पेटलावद पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला, ओर लोगो को समझाइश दी गई कि आप किसी अफवाह पर ध्यान न दे और अपने घरों में ही रहे और लॉकडाउन का पालन करे। पेटलावद पुलिस थाना प्रभारी संजय रावत के नेतृत्व में पेटलावद नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया है। इस दौरान एसआई कमल मिंदल सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। तथा फ्लैग मार्च के अंतर्गत अनावश्यक रूप से घूमने वालों लोगों को सख्ती से समझाइश तथा चेतावनी दी गई,
लॉकडाउन के दौरान बिगड़ती व्यवस्था को देखते हुए पुलिस की ओर से अब ओर सख्ती की जाएगी। खास कर बेवजह घूमने वाले लोगो पर पुलिस की ओर से कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
Tags
jhabua

