जंगल से लकड़ी काटकर ले जा रहे आरोपियों को वन विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार
थांदला (कादर शेख) - फॉरेस्ट विभाग द्वारा ककनवानी,दौलतपुरा बीट में बीते लंबे समय से मकानों में जंगल की लकड़ियां काट कर रख रहे ग्रामीणों को रंगे हाथों पकड़ा प्रकरण दर्ज किया गया। रेंज ऑफिसर पीएस नायक ने बताया कि बीते 1 महीने से कुछ ग्रामीणों पर रेंज निगाह बनाए रखे था , जिन्हें आज वन परिक्षेत्र थांदला अधिकारी रोहित चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थांदला रेंज के समस्त स्टाफ के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया व दो ट्रैक्टर लकड़ियां बरामद की गई जिन्हें थांदला वन परीक्षेत्र कार्यालय में लाया गया है । साथ ही ककनवानी से रमसु काला डामोर,नगु डामोर जो कि पुर्व में वनविभाग का चोकीदार था साथ ही दौलतपुरा के बल्लू मंगला डामोर सहित चार जनों पर प्रकरण बनाया कर जांच की जा रही ।
Tags
jhabua
