जिला प्रशासन ने की कोसमी में छापामार कार्रवाई | Jila prashasan ne ki cosmi main chhapamar karvai

जिला प्रशासन ने की कोसमी में छापामार कार्रवाई 

प्रकाश दमाहे के घर से पीडीएस का 10 क्विंटल अनाज जप्त
      
जिला प्रशासन ने की कोसमी में छापामार कार्रवाई

बालाघाट (देवेंद्र खरे) - नवेगांव थाने के प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी श्री ललित कुमार कश्यप द्वारा आज 15 अप्रैल को शराब के अवैध विक्रय की सूचना मिलने पर वार्ड नंबर 15 कोसमी में  प्रकाश पिता गरीब लाल दमाहे के घर पर  आज छापामार कार्रवाई की गई थी इस दौरान वहां पर शराब तो नहीं पाई गई  लेकिन डीएसपी श्री कश्यप की नजर घर पर रखे अनाज के बोरों पर पड़ी तो उन्हें शक हुआ कि यह अनाज शासकीय योजनाओं में सप्लाई किया जाने वाला अनाज तो नहीं है  
    

इसके बाद कलेक्टर श्री दीपक आर्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी अधिकारियों के दल के साथ कोसमी में प्रकाश दमाहे के घर पहुंचे तो जांच में पाया कि वहां पर सार्वजनिक उचित मूल्य दुकानों में राशन कार्ड धारी हितग्राहियों को विक्रय किया जाने वाला अनाज एकत्र किया गया है प्रकाश धमाहे से पूछताछ करने पर पता चला कि उसके द्वारा 8 हितग्राहियों से यह अनाज खरीदा गया है  इन राशन कार्ड धारक हितग्राहियों में धरम मेश्राम, समद खान नंदकिशोर लिल्हारे देवीलाल लिल्हारे, लालजी लिल्हारे, महेश मेश्राम भैयालाल बम्होरे एवं रोशन लाल नागपुरे शामिल हैं. इन हितग्राहियों द्वारा राशन दुकान से 3 माह का खाद्यान्न लेने के बाद उसे प्रकाश दमाहे को बेचा गया है.

कलेक्टर श्री आर्य ने   जप्त किए गए अनाज को कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए बनाए गए खाद्यान्न बैंक में जमा करने के निर्देश दिए हैं इसके साथ ही अपने राशन कार्ड का अनाज विक्रय करने वाले 8 हितग्राहियों के राशन कार्ड निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही शासकीय अनाज की कालाबाजारी करने वाले प्रकाश दमाहे के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जा रहा है

Post a Comment

Previous Post Next Post