हेल्थ केयर हॉस्पिटल और बीमा हॉस्पिटल को किया सेनेटाइज
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - कोरोना वायरस को देखते हुए नगर पालिका द्वारा साफ सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कॉलोनी में सैनिटाइजर का छिड़काव भी किया जा रहा है।
नगर पालिका द्वारा दरोगा राकेश गोयरे की टीम द्वारा कालोनियों एवं हेल्थ केयर हॉस्पिटल और बीमा हॉस्पिटल का सैनिटाइज किया गया।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी गजेंद्र सिंह बघेल, जोन प्रभारी राजेंद्र राठौर, स्वच्छता निरीक्षक रुपेश सूर्या, स्वच्छता अधिकारी बीएस मेहते, संजय भैरवे,प्रेम चौहान, रमेश दरोगा, उम्मीद कुमार गोगलिया, सभी अधिकारी कर्मचारी व्यवस्था में लगे हुए हैं।
Tags
dhar-nimad
