गरीब जरूरतमंदो को वितरित किये जा रहे खाद्यान्न पैकेट | Garib jaruratmando ko vitrit kiye ja rhe khadyann packet

गरीब जरूरतमंदो को वितरित किये जा रहे खाद्यान्न पैकेट


सिवनी (संतोष जैन) - कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशन में uजिला प्रशासन द्वारा कोरोना संक्रमण के वैश्विक संकट के समय गरीब जरूरतमंद लोगो की हर संभव मदद के लिए तत्परता से कार्यवाही की जा रही। सभी पात्र व्यक्तियों को उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न आपूर्ति के साथ ही ऐसे गरीब जरूरतमंद व्यक्ति*

*जिनके पास गरीबी रेखा के राशनकार्ड का अभाव है तथा वर्तमान में खाद्यान्न व्यवस्था नही है, की मदद के लिए खाद्यान्न पैकेट तैयार कर वितरित किये गए जा रहे है। जिसमें 5 किलों चाँवल ,5 किलों आटा, 1 किलो दाल एवं 1 किलो नमक तथा 200 मि. ली. तेल हैं । आज 4 अप्रैल को अंबेडकर वार्ड, महामाया वार्ड, पृथ्वीराज चौहान वार्ड, कबीर वार्ड एवं टैगोर एवं विवेकानंद वार्ड में 450 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को घरों में खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया हैं। कल भी अन्य वार्डों में जरूरतमंदों को खाद्यान्न पहुँचाया* *जायेगा।आमजनों से अपील है कि वह अपने घरों में ही रहें तथा व्यवस्था से सहयोग करें।*

Post a Comment

Previous Post Next Post