गणेश मंदिर पर लॉक डाउन के चलते सादगी से मनाई परशुराम जयंती | Ganesh mandir pr lock down ke chalte sadgi se manai parshuram jayanti

गणेश मंदिर पर लॉक डाउन के चलते सादगी से मनाई परशुराम जयंती

अधिकांश लोगों ने घरों पर ही की भगवान परशुराम की आरती

गणेश मंदिर पर लॉक डाउन के चलते सादगी से मनाई परशुराम जयंती

थांदला (कादर शेख) - लॉकडाउन के चलते परशुराम जयंती स्थानीय गणेश  सादगी के साथ मनाई गई। पंडित द्वारिका प्रसाद ने भगवान परशुराम की कथा का वाचन किया वही पंडित संदीप पाठक ने भगवान की आरती उतारी। मन्दिर  परिसर में लॉक डाउन के चलते कुछ भक्तजन ही आये व सोशल डिस्टेंश का पालन करते हुए भगवान से कोरोना महासंक्रमण से सकल विश्व को बचाने की प्रार्थना की। अधिकांश ब्राम्हण परिवारों ने अपने घरों पर रहकर ही भगवान परशुराम जयंती मनाई व उनकी पूजा आरती की। नगर परिषद समर्थ उपाध्याय की धर्मपत्नी ने अपने निवास पर ही भगवान परशुरामजी की आकर्षक जीवंत रंगोली बनाई गई। इस अवसर पर मन्दिर के पंडित कांतिलाल पाठक, ट्रस्टी गगनेश उपाध्याय, सुधीर शर्मा, ऋषि भट्ट, मनोज उपाध्याय,  किशोर आचार्य, समर्थ उपाध्याय, प्रशांत व्यास ,लालशंकर उपाध्याय,संजय जोशी,रमेश उपाध्याय, मुकेश भट्ट ,निरंजन शर्मा, नटवरलाल भट्ट ,मोंटू उपाध्याय,निरजन शर्मा ,राजेन्द्र भट , अक्ष उपाध्याय, श्रीमंत अरोरा आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post