कार सेवाको के साथ भोपाल पुलिस ने डाक्टरो को ताली बजाकर दिया धन्यवाद
भोपाल (संतोष जैन) - विश्व आपदा मे शासन, प्रशासन, डाक्टर, मिडिया, पुलिस विभाग, नगर निगम आदी सभी लगें है लोगो की मदद् करने ओर कोरोना से लोगों को बचाने में, ऐसे मे डाक्टरों की अलग ही भूमिका है ओर उस भूमिका ओर उनके त्याग को समझकर 04.04.2020 को भोपाल पुलिस विभाग के जाबांज, मिलनसार एडिशनल एस पी दिनेश कौशल ने उनका सम्मान ताली बजाकर करने का निर्णय लिया ओर इसे द लाॅयन सिटी ग्रुप के कार सेवको कमलेश रायचंदानी, कैलाश साधवानी, विकास गिदवानी, नीरज भावनानी, समाजसेवी बबलू टेकचंदानी, संत हिरदाराम नगर पुलिस विभाग के साथ मिलकर पूरा किया। इस मे डा. जितेन्द्र मिश्र, दुर्गेश खेमचंदानी, डा. कृष्नानी, डा. राजेश वलेचा, डा.श्रीमती राजकुमारी ज्ञानचंदानी ओर उनके स्टाफ का सम्मान उनके होस्पिटल मे जाकर किया इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार बृजेश शर्मा, सुरेश जसवानी, कमल मंसुखानी, अंकित श्रीवास्तव, पुलिस विभाग से एस आई प्रकाश राजपूत, वीरेन्द्र बाथम राजेन्द्र मालवीय, सुरेश शर्मा आदी साथ रहे। इस मोके पर एडिशनल एस पी दिनेश कौशल ने होस्पिटल स्टाफ ओर मरीजों को बिस्केट ओर टोपियाँ वितरित की।
Tags
jabalpur
