अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त दोनों सगे भाई गिरफ्तार
105 पाव अंग्रेजी एवं 19 पाव देशी शराब कीमती 22 हजार रूपये की जप्त
जबलपुर (संतोष जैन) - थाना पाटन अन्तर्गत आज दिंनॉक 17-4-2020 विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पडरिया व्योहारी कालोनी तिराहे के पास एक सफेद रंग के प्लास्टिक के झोले में एक व्यक्ति अवैध शराब रखे हुये खडा है। सूचना पर दबिश देते हुये मुखबिर के बताये हुलिये के खडे व्यक्ति को पकडा जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम मलखान ठाकुर उम्र 31 वर्ष निवासी व्योहारी पडरिया बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी ली गयी जो सफेद झोले में 50 पाव मैकडावल कीमती 10 हजार रूपये की रखे मिला ।
इसी प्रकार विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर ग्राम पडरिया दुर्गा मंदिर के पास प्रमोद ठाकुर उम्र 24 वर्ष निवासी व्योहारी पडरिया को पकडा जो अवैध रूप से 55 पाव मैकडावल अंग्रेजी शराब एवं 19 पाव देशी शराब रखे मिला।
उल्लेखनीय है कि पकडे गये आरोपी मलखान ठाकुर एवं प्रमोद ठाकुर सगे भाई हैं, प्रमोद ठाकुर किराने की दुकान चलाता है, दोनों भाइयों से 105 पाव अंग्रेजी एवं 19 पाव देसी कीमती लगभग 22 हजार रुपए की अवैध शराब जप्त करते हुये दोनों के विरूद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट एवं 188 भादवि के तहत कार्यवाही करते उक्त शराब कहॉ से और कैसे प्राप्त की के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।
थाना प्रभारी पाटन श्री शिवराज सिंह के मार्गनिर्देशन में चौकी प्रभारी ननुसर उप निरीक्षक आशुतोष मिश्रा, आरक्षक अभिमन्यू, गगन, होमगार्ड सैनिक जय प्रकाश एवं ब्रजेश की सराहनीय भूमिका रही।
Tags
jabalpur
