औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष बने अजयवीर सिंह
ए.आई.एम.अपने हर कर्तव्य का बखूबी पालन करेगा उद्योगपति - अजयवीर सिंह
मेघनगर (जिया उल हक क़ादरी) - मध्य प्रदेश के सबसे पुराने औद्योगिक क्षेत्र मेघनगर जिसकी नीव 1984 में स्व.इंदिरा गांधी ने रखी थी। समय बीतता गया उद्योगी क्षेत्र को वर्तमान शिवराज सरकार ने पुरजोर तरीके से विकसित किया। जिसके बाद मेघनगर में गुजरात राजस्थान से कई बड़े उद्योग आए और वर्तमान में चल भी रहे हैं.. विगत कई वर्षों से मेघनगर में औद्योगिक समस्याओं को उठाने उन पर अमल करवाने सामाजिक लोगो से तालमेल सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के लिए विधिवत गठित इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की आवश्यकता के अनुरूप कमेटी गठित की गई। मेघनगर क्षेत्र की चालू हालत में कार्यरत इकाइयों के द्वारा विगत 11 फरवरी 2020 को इंडस्ट्री एसोसिएशन का गठन किया गया। जिसका नाम इंडस्ट्रियल एसोसिएशन मेघनगर आई.ए.एम. रखा गया।जिसका विधिवत पंजीयन भी करवाया गया। इसकी कार्यकारिणी में अध्यक्ष अजय वीर सिंह, उपाध्यक्ष ए.एस.सिन्हा,श्री भूपेंद्र राठौर महामंत्री एवं श्री जयंत सिंघल को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चयनित किया गया।ए.आई.एम. के अध्यक्ष अजय वीर सिंह ने बताया कि वर्तमान कोरोना वायरस भयंकर वैश्विक महामारी को देखते हुए संगठन ने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए मेडिकल स्टाफ के लिए पी.पी.ई.किट व मास्क के लिए कपड़ा एवं सिलाई मशीन झाबुआ जिला प्रशासन को उपलब्ध कराइ है। आई.ए.एम. संगठन भविष्य में अभी जिला प्रशासन स्थानीय रहवासियों एवं सामाजिक संगठनों के साथ नेक कार्यो में बढ़-चढ़कर सहयोग करेगा।
Tags
jhabua