आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने घर घर जाकर वितरित किए पोषण आहार के पैकेट | Anganwadi karyakarta ne ghar ghar jakar vitrit kiye poshan

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने घर घर जाकर वितरित किए पोषण आहार के पैकेट

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने घर घर जाकर वितरित किए पोषण आहार के पैकेट

झकनावदा (राकेश लछेटा) - मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही पोषण आहार योजना अंतर्गत झकनावदा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1 की कार्यकर्ता श्रीमती सुनीता पति गोवर्धन मेंड़ा एवं साहिका राधा मेघवाल ने घर घर जाकर 3 से 6 वर्ष के कुल 39 बच्चों को को पोषण आहार के पैकेट वितरित किए साथ ही घर घर जाकर बच्चों के परिवार को वैश्विक महामारी कोरोनावायरस कोविड-19 से बचने के उपाय भी बताएं श्रीमती सुनीता मेंड़ा ने बताया कि  आप व आपके बच्चों को बेवजह अपने घरों के बाहर ना भेजें व ना  स्वयं निकले  मुंह पर मास्क लगाएं व हर 2 घंटे में साबुन से अपने हाथों को अच्छे से  धोए यदि इस बीमारी से लड़ना है तो हमें अपने परिवार के साथ अपने घर में सुरक्षित रहना है एवं कहा कि सरकारी हमें सुरक्षित रखने के लिए कई प्रयास कर रही है हम में उनके दिए गए निर्देशों का पूर्णतपूर्णतः पालन करना होगा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post