सीएमएचओ ने कहा कि खून की कमी है तुरंत 80 बोतल रक्तदान
मझौली विकासखंड में भंडार केंद्र खोला
जबलपुर (संतोष जैन) - जिला अस्पताल विक्टोरिया में रक्त की कमी होने की जानकारी लगने पर पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने पाटन विधानसभा के कटंगी और मझोली विकास खंडों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया श्री अजय विश्नोई के अनुसार जिला चिकित्सालय के मनीष मिश्रा ने उन्हें जानकारी दी थी कि विक्टोरिया के ब्लड बैंक में खून की काफी कमी हो गई है जिसके कारण जरूरतमंदों के इलाज में परेशानियां आ रही हैं लिहाजा उन्होंने अपनी विधानसभा में रक्तदान शिविर लगाकर 80 बोतल खून विक्टोरिया अस्पताल भिजवाया कटंगी में शिविर का संचालन जितेंद्र जामदार की संस्था योग मणि ट्रस्ट और मझौली में डेरा सच्चा सौदा संस्था के तत्वाधान में शिविर आयोजित किया गया मझौली विकासखंड के किसानों को गेहूं तलाई के लिए सोसाइटी के खरीदी केंद्र पर धक्के नहीं खाने पड़ेंगे अब किसानों का गेहूं मझौली के साए लॉज केंद्र भंडार में तो लेगा पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने किया केंद्र का उद्घाटन
Tags
jabalpur