प्रदेश में समस्त खेल गतिविधियां 30 अप्रैल तक स्थगित | Pradesh main samast khel gadividhiya 30 april tak sthagit

प्रदेश में समस्त खेल गतिविधियां 30 अप्रैल तक स्थगित

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - विश्वव्यापी नोबेल कोरोना (कोविड-19) वायरस संक्रमण के संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए संचालक खेल और युवा कल्याण के व्ही. के. सिंह ने प्रदेश के सभी स्टेडियमों, मैदानों पर संचालित खेल गतिविधियां, प्रशिक्षण एवं अन्य प्रतियोगिताओं को 30 अप्रैल 2020 तक के लिए स्थगित कर दिया है। इस बारे में समस्त संभागीय, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी तथा प्रभारी, राज्य खेल अकादमी को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के संबंध में भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार सोशल डिस्टेन्सिंग के पालन को कड़ाई से लागू करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में खेल गतिविधियों को स्थगित करने के संबंध में यह अवधि 31 मार्च 2020 निर्धारित की गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post