विधायक कैट जबलपुर द्वारा जबलपुर पुलिस को दी गयी 200 पी.पी.ई किट
जबलपुर (संतोष जैन) - मान्नीय विधायक कैंट श्री अशोक रोहाणी द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के प्रयास में लगे पुलिस कर्मियों मनोबल बढ़ाने हेतु आज दिनाॅक 26-4-2020 को शाम 4 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) को 200 पी.पी.ई. किट सौंपी गयी।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री अमित कुमार (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर) श्री अगम जैन (भा.पु.से.) , तथा रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री सौरव तिवारी उपस्थित थे।
मान्नीय विधायक कैंट श्री अशोक रोहाणी का जबलपुर पुलिस आभार व्यक्त करती है।
Tags
jabalpur