पीथमपुर मैं 15 से 14 कोरोना संदिग्धों को धार भेजा, एक पॉजिटिव को इंदौर | Pithampur main 15 se 14 corona sandigdh ko dhar bheja

पीथमपुर मैं 15 से 14 कोरोना संदिग्धों को धार भेजा, एक पॉजिटिव को इंदौर


पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - सेक्टर वन रामरतन पटेल कॉलोनी से बुधवार की रात करीब देढ़ बजे 15 में से 14 कोरोना संदिग्धों एवं एक पॉजिटिव को निजी अस्पताल इंदौर अरविंदो भेजा। स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं पुलिस प्रशासन टीआई चंद्रभान सिंह चढ़ार एवं आरक्षक सूरज तिवारी, महेश यादव ने  मौके पर पहुंचकर तत्परता से 14 संदिग्धों को मकान मालिक सलीम सहित उनके किरायेदारों को धार मैं इंसुलेटेड के लिए भेजा। एक संदिग्ध कोरोना पॉजिटिव मोहम्मद सलमान पिता सलीम को इंदौर अरविंदो अस्पताल भेजा गया। इसका पूर्व में भी इलाज चल रहा था। पुलिस प्रशासन राम रतन पटेल नगर की गली सहित पूरी कॉलोनी को सील कर दिया। एवं सैनिटाइजर का छिड़काव भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post