मंदसौर- नीमच क्षेत्र से पलायन कर झाबुआ जिले के 120 लोगों को घुघरी चेक पोस्ट से उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया गया | Mandsour nimach shetr se palayan ka jhabua jile ke 120 logo

मंदसौर- नीमच क्षेत्र से पलायन कर झाबुआ जिले के 120 लोगों को घुघरी चेक पोस्ट से उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया गया

मंदसौर- नीमच क्षेत्र से पलायन कर झाबुआ जिले के 120 लोगों को घुघरी चेक पोस्ट से उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया गया

पेटलावद (संदीप बरबेटा) - ग्राम  भाभरा पाड़ा (घुघरी) पुलिस चेक पोस्ट, चौकी करवड़  सीमा पर झाबुआ -अलीराजपुर जिले के लोग जोकि  मंदसौर ,नीमच  की सीमा से लगभग 120 लोग पैदल चल कर आए, 

जैसे ही  करवड़ चौकी प्रभारी  पीएस डामर  साहब की जानकारी में यह खबर आई तो तत्काल  उन्होंने  भाबरा पाड़ा  घुघरी चेक पोस्ट  पर गए,  परिस्थिति का जायजा लेने पर तत्काल पेटलावद एसडीएम मालवीय जी को अवगत कराया, पेटलावद  तहसील एसडीएम साहब मालवीय जी के निर्देशानुसार तथा तहसीलदार जितेंद्र जी  अलावा और  एसडीओपी  बबीता बामनिया के मार्गदर्शन में उनके द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार ग्राम पंचायत द्वारा 120 लोगों का भोजन बनाया गया तथा उनका मेडिकल  चेकअप भी कराया गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार  यह लोग  उदयगढ़ जिला अलीराजपुर  तथा  झाबुआ जिले के मेघनगर तथा कल्याणपुरा क्षेत्र के निवासी हैं तथा  वे लोग पलायन कर अपने निवास क्षेत्र में आए है,

मंदसौर- नीमच क्षेत्र से पलायन कर झाबुआ जिले के 120 लोगों को घुघरी चेक पोस्ट से उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया गया

तत्काल जिला कलेक्टर के संज्ञान में लाकर पेटलावद  एसडीएम मालवीय जी  द्वारा  भेजी गई 2  बसों से 120 लोगों को उनके  गंतव्य स्थान भांडा- खापर ग्राम उदयगढ़ जिला अलीराजपुर तथा कल्याणपुरा ,मेघनगर भेजा गया,

करवड़ चौकी प्रभारी पीएस डामर की सतर्कता से जिले के नागरिकों को उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया गया तथा  पलायन हुए लोगों द्वारा झाबुआ जिला प्रशासन की बहुत प्रशंसा की गई तथा धन्यवाद दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post