ऑरेंज सिटी फोटोग्राफर एसोसियेशन ने सौपा ज्ञापन
*क्षेत्र के फोटोग्राफी व्यवसाय पर कोरोना का कहर*
*लगभग 2 माह से सभी के दुकानें व आउटडोर काम बंद*
*मुख्य्मंत्री से की आर्थिक अनुदान की गुहार*
छिन्दवाड़ा (गयाप्रसाद सोनी) - कोरोना के आपतकाल में सौसर क्षेत्र के लगभग 100 फोटोग्रफरो की और से आर्थिक सहायता के लिए मुख्य्मंत्री के नाम स्थानीय तहसीलदार अजय भूषण शुक्ला को ज्ञापन सौपा गया जिसमें लगभग 30 से अधिक दिनों से सौसर के फोटोग्रफरो,जिसमे स्टूडियो व आउटडोर दोनों शामिल है अपने सीजन के समय कोरोना के आपतकाल में वयवसाय पूर्णतः बन्द हो गए जिससे सभी फोटोग्रफरो पर न केवल 1 माह का अपितु पृरे वर्ष भर के लिए आपतकाल आ गया है क्योंकि यह लगभग 3 माह के सीजन के भरोसे पर ही साल भर का व्यवसाय निर्भर रहता है,
ज्ञापन में बताया गया कि फोटोग्राफी व्यवसाय प्रभावित होने से फोटोग्रफरो व उनके परिवार पर आजीविक व भरण पोषण का भारी संकट आ गया है, अतः मुख्य्मंत्री महोदय इस ओर ध्यान असकर्षित कर जल्द से जल्द, आर्थिक अनुदान देने का कष्ट करेंगे......
सौसर आरेंजसिटी फोटोग्राफर एसोसियन के अध्यक्ष दिनेश धारपुरे, व सभी साथी मनोज जैवॉर,आदित्य द्ववनडे, शुभम हिवरकर, प्रशांत भकने,भूषण भूसानडे,आदित्य वासाढे, सचिन मर्बते, गौरव दुर्गे,अजय बेड़े, नवीन धारपुरे आदि लोगो ने कोरोना के सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौपा.......
Tags
chhindwada
