रायपुरिया विराजित अणुवत्स श्री संयत मुनि जी म.सा. द्वारा रचित कोरोना संक्रमण से सर्व जीव, मानव, प्राणियों को शांति हेतु शांति प्रार्थना की गई
पेटलावद (संदीप बरबेटा) - शांति के दाता तुम शांति की मेहर कर दो। शांति के प्यासे को शाता की गगर भर दो। प्रभु आपके आने से भागी थी महामारी। बरसी करुणा जब जी सुख पाए नर नारी। संकट है आया फिर एक बार नजर कर दो। कोरोना वायरस से जन-जन है दुखीयारा। मौतों के मंजर से थर्राया जग सारा। शांति के सागर तुम शाता की लहर कर दो ना मांगे हीरे मोती हो जाए बस आता शरण आपकी जो आया खाली ना वह जाता शाता शीघ्र ही होगी यह खुश खबर कर दो। कोरोना हराना है यह सब ने ठाना है। आपकी कृपा से ही इसे जड़ से मिटाना है। शाश्वत सुख दिला कर तुम सब जिओ अमर कर दो शांति के दाता तुम शांति की मेहर कर दो।
Tags
jhabua
