मुख्यमंत्री सहायता कोष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कुल 1 लाख 50 हजार रूपये से अधिक की राशि जमा | Mukhyamantri sahayat kosh main vibhinn vibhagon ke adhikariyo

मुख्यमंत्री सहायता कोष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कुल 1 लाख 50 हजार रूपये से अधिक की राशि जमा 

बुरहानपुर। (अमर दिवाने) - कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए शासन द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है। वहीं दूसरी ओर जिले के विभिन्न विभागों के शासकीय अधिकारी व कर्मचारी भी इस संकट की घड़ी में सहयोग के लिए आगे आ रहे है। इसी तारतम्य में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपना एक दिवस का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में 70 हजार 750 रूपये जमा किया गया है। वहीं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा 56 हजार 100 रूपये तथा शासकीय महाविद्यालय नेपानगर के स्टॉफ द्वारा 24 हजार 190 रूपये जमा किये है। इस प्रकार मुख्यमंत्री सहायता कोष में उक्त विभागों द्वारा कुल 1 लाख 51 हजार 40 रूपये जमा करवाये है।

Post a Comment

Previous Post Next Post