उज्जैन क्राइम ब्रांच की थाना जीवाजीगंज क्षेत्र में जुआरियों पर दबिश
06 आरोपीगण गिरफ्तार नगदी 16,350/- रुपये जुआ सामग्री जप्त
उज्जैन (रोशन पंकज) - पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन अतुलकर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक( क्राइम) श्री प्रमोद सोनकर के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना जीवाजीगंज क्षेत्रान्तर्गत पहलवान पीर का टेकरा पर जुआ खेल रहे है।मुखबिर के बताए स्थान पर क्राइम टीम ने दबिश देकर नगदी 16,350/- रुपये ताश की गाड़ियां जुआ सामग्री सहित 06 आरोपीगण को अभिरक्षा में लिया है।
गिरफ्तार आरोपी
1) सुनील पिता कैलाश माली उम्र 34 वर्ष गणेश कालोनी जयसिंहपुरा उज्जैन
2) पप्पू पिता रईस मुलतानी उम्र35 वर्ष निवासी पहलवान पीर का टेकरा थाना जीवाजीगंज उज्जैन
3) अबदुल पिता हबीब खाँ उम्र 40 निवासी पहलवान पीर का टेकरा थाना जीवाजीगंज उज्जैन
4) मों.रफीक पिता मो हनीफ उम्र 40 निवासी पहलवान पीर का टेकरा थाना जीवाजीगंज उज्जैन
5) मुनीम सिंह पिता हरनाम सिंह उम्र 47 वर्ष सा उद्योगपुरी
6) मदन सिंह पिता भागीरथ बलाई उम्र 35 सा खेडा खजूरिया।
*इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका।*
क्राइम प्रभारी उप निरीक्षक प्रतीक यादव प्रधान आरक्षक कमल सिंह आरक्षक रूपेश भिंडवाल अंकित कपिल बलराम मंगल।
Tags
dhar-nimad
