सुसनेर में हुए ज्योति पाटीदार हत्याकांड मामले को लेकर पाटीदार समाज ने दिया ज्ञापन | Suaner main hue jyoti patidar hatyakand mamle ko lekar patidar samaj

सुसनेर में हुए ज्योति पाटीदार हत्याकांड मामले को लेकर पाटीदार समाज ने  दिया ज्ञापन

सुसनेर में हुए ज्योति पाटीदार हत्याकांड मामले को लेकर पाटीदार समाज ने  दिया ज्ञापन

पेटलावद (संदीप बरबेटा) - क्या मध्यप्रदेश में  बच्चे  सुरक्षित नहीं है क्या  सबसे बड़ा प्रश्न है जिला आगर मालवा के सुसनेर में पाटीदार समाज की बालिका की हुई हत्या को लेकर आज पाटीदार द्वारा समाज द्वारा  पेटलावद में राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं महिला आयोग के नाम ज्ञापन सौपकर सीबीआई जांच की मांग की है। पाटीदार समाज द्वारा ज्ञापन बताया कि विगत 10 दिन पूर्व कुमारी ज्योति पाटीदार निवासी परसुलियाकला तहसील सुसनेर जिला आगर मालवा की उनके घर पर ही उनके मुंह में कपड़ा ठूस कर जिन्दा जला दिया हैं , आशंका है कि ज्योति पाटीदार के साथ बलात्कार भी हुआ होगा, स्थानीय पुलिस सिर्फ कॉल रिकॉर्ड के आधार पर एक पडोसी की गिरफ्तारी कर कर उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है , उक्त हत्याकांड से मध्यप्रदेश का पाटीदार  समाज आक्रोशित एवं क्षुब्ध हैं। हम सभी समाजजन को स्थानीय पुलिस पर बिलकुल भी भरोसा नहीं है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि उक्त प्रकरण की जांच सीबीआई से करवा कर स्वर्गीय ज्योति पाटीदार एवं उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए।अगर स्वर्गीय ज्योति पाटीदार के हत्यारों को शीघ्र नहीं पकड़ा गया एवं सीबीआई जाँच नहीं कराई गई तो मध्यप्रदेश में पाटीदार समाज उग्र आन्दोलन करने के लिए विवश होगा ! जिसकी सम्पूर्ण जवाबदारी मध्य प्रदेश सरकार की होगी। उक्त ज्ञापन जिला पाटीदार समाज संगठन जि . झाबुआ, पाटीदार समाज महिला संगठन जि, झाबुआ, सरदार पटेल युवा संगठन जि. झाबुआ के बैनर तले दिया गया। ज्ञापन का वाचन पाटीदार समाज के तहसील अध्य्क्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार द्वारा किया गया

सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि क्या मध्यप्रदेश में बच्चे, लड़कियां, और किसान अब सुरक्षित नहीं है क्या, शासन को अब कठोर से कठोर कदम उठाना आवश्यक है।

Post a Comment

Previous Post Next Post