राष्ट्रीय आपदा में गायत्री परिवार का सहयोग, एक करोड़ की सहायता राशि
अंजड़ (शकील मंसूरी) - अखिल विश्व गायत्री परिवार विश्व कल्याण एवं राष्ट्रीय आपदा निवारण में तन मन धन से सहयोग कर रहा है प्रांतीय प्रतिनिधि महेंद्र भावसार ने जानकारी दी कि देव संस्कृति विश्व विद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के कुलाधिपति गायत्री परिवार प्रमुख ड़ॉ प्रणव पण्ड्या जी द्वारा कोरोना निवारण में उत्तराखंड मुख्यमंत्री सहायता कोष हेतु 1 करोड़ की सहायता राशि का चेक वेदमाता गायत्री ट्रस्ट से प्रदान किया है साथ ही देश के 4700 शक्ति पीठो प्रज्ञा पीठो को मार्गदर्शन देकर गायत्री परिजनों की आपदा प्रबंधन समितियों के गठन करने की सलाह दी है ताकि आने वाली विपरीत परिस्थितियो में करोंना प्रभावितों की मदद की जा सके।
शक्ति अर्जन महापर्व चैत्रीय नवरात्र पर आयोजित नवदिवसीय लघु अनुष्ठान ध्यान जप शांतिकुंज ओर देश के सभी शक्तिपीठो प्रज्ञापीठो पर निरस्त कर दिए और देश के लाखों साधको द्वारा अपने अपने घरों में गायत्री साधना ,अनुष्ठान ओर यज्ञ का नियमित क्रम करके 9 दिवसीय पूर्णाहुति करेगे करोंना निवारण के लिए कृमि नाशक मन्त्र, रोग निवारण मन्त्रो की विशेष आहुतिया गायत्री साधको द्वारा यज्ञ में प्रतिदिन समर्पित की जा रही है और अनुष्ठान से मिलने वाले प्रतिफल राष्ट्रीय आपदा निवारण कोरोना उन्मलन के समर्पित किया है विकराल आपदा में गायत्री परिवार के साधक सन्ध्या कालीन साधना गायत्री मंत्र जप देश भर में एक समय एक साथ कर रहे है दैवीय शक्तिओ को आव्हान कर कोरोना निवारण के आध्यात्मिक प्रयोग विश्व कल्याण के लिए किया जा रहा है तथा महामारी में जुटे योद्धाओं के आत्मबल मनोबल ओर स्वास्थ सवंर्धन के लिए विशेष मन्त्र जाप कर रहे है सवा लाख गायत्री मंत्र जप नौ दिवसीय लघु अनुष्ठान की पूर्णाहुति 2 अप्रैल रामनवमी पर गायत्री साधक अपने अपने घरों में यज्ञ संस्कार में करेगे।
Tags
badwani