प्रभारी मंत्री अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित विशेष सबला महिला ग्राम सभा में हुए शामिल | Prabhari mantri antarrashtriy mahila divas pr ayojit

प्रभारी मंत्री अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित विशेष सबला महिला ग्राम सभा में हुए शामिल

प्रभारी मंत्री अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित विशेष सबला महिला ग्राम सभा में हुए शामिल

उज्जैन (रोशन पंकज) - प्रभारी मंत्री श्री सज्जनसिंह वर्मा रविवार को ग्राम पंचायत निनौरा में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित विशेष सबला महिला ग्राम सभा में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री श्री वर्मा द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया तथा सर्वप्रथम उद्बोधन हेतु महिलाओं से आग्रह करते हुए प्रभारी मंत्री ने अन्त में अपनी बात कही।

सीडीपीओ जिला पंचायत श्रीमती कीर्ति मिश्रा द्वारा ग्राम सभा में बताया गया कि ये दुनिया महिलाओं से ही चलती है। महिलाओं के इस योगदान के सम्मान हेतु सर्वप्रथम 8 मार्च 1977 को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस आयोजित किया गया। आज हमारे देश में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं तथा पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। रविवार को निनौरा में आयोजित विशेष सबला महिला ग्राम सभा में राज्य शासन द्वारा महिलाओं के हित के लिये संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा घरेलु हिंसा अधिनियम तथा पॉक्सो अधिनियम के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया गया।

प्रभारी मंत्री अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित विशेष सबला महिला ग्राम सभा में हुए शामिल

श्रीमती स्वाति सिंह द्वारा कहा गया कि हमारे देश में सभी काम भारत माता की जय बोलकर ही शुरू होते हैं। हमारे देश में सबका यही विश्वास है कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। आज महिलाएं गृहकार्य से लेकर समस्त कार्यों में अपनी उपयोगिता साबित कर रही हैं। देश और समाज के विकास में महिलाओं का विशेष योगदान है।

श्रीमती अंजु जाटवा ने भी नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नारी बहन, पत्नी, बेटी और मां बनकर समय-समय पर पुरूषों के विकास में अपना योगदान देती रही है। समस्त नारी शक्ति को उन्होंने प्रणाम किया।

मंत्री श्री वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि हम सबको गर्व होना चाहिये कि हम उस देश में रहते हैं, जिसका नेतृत्व एक समय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी द्वारा किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के सशक्त नेतृत्व का लोहा विश्व के बड़े-बड़े राजनीतिज्ञों ने माना है। श्रीमती इंदिरा गांधी महिला सशक्तिकरण की मिसाल हैं और अन्य सभी महिलाओं के लिये आदर्श हैं। उनमें अद्वितीय साहस था। उन्होंने उस समय दुश्मन देश से युद्ध कर दुश्मनों के दांत खट्टे कर दिये थे। मंत्री श्री वर्मा ने सभी को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आयें, तरक्की करें, अपनी बेटियों को पढ़ायें और उनके सपने पूरे करें। मध्य प्रदेश सरकार हर समय उनके साथ है।

प्रभारी मंत्री अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित विशेष सबला महिला ग्राम सभा में हुए शामिल

मंत्री श्री वर्मा द्वारा कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धी हासिल करने वाली बालिकाओं और महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये गये तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री करण कुमारिया, तराना विधायक श्री महेश परमार, बड़नगर विधायक श्री मुरली मोरवाल, कलेक्टर श्री शशांक मिश्र, एसपी श्री सचिन अतुलकर, महिला बाल विकास अधिकारी श्री गौतम अधिकारी, श्री साबिर अहमद सिद्धिकी, सर्वश्री रवि शुक्ला, सुरेश चौधरी, कुलभूषण जुनेजा, हेमन्त विजयवर्गीय एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post