पुलिस ने मनाया धूम धाम से रंगों का त्यौहार | Police ne manaya dhoom dham se rango ka tyohar

पुलिस ने मनाया धूम धाम से रंगों का त्यौहार

पुलिस ने मनाया धूम धाम से रंगों का त्यौहार

झाबुआ (अली असगर बोहरा) - जिला मुख्यालय  के पुलिस थाना  झाबुआ में  पुलिस विभाग झाबुआ  द्वारा बुधवार को पुलिस विभाग में  रंगों का त्योहार  हल्लो उल्लास से मनाया ज्ञात रहे कि  हर पल प्रफुल्लता के साथ उत्साह से त्यौहार मनाती जनता को हर दम सुरक्षा प्रदान करने वाली खाकी ने रंगों के त्यौहार को उत्साह पूर्वक मनाया।

पुलिस ने मनाया धूम धाम से रंगों का त्यौहार

जिला पुलिस बल ने सकून के पलों में अपने साथियों के साथ रंग गुलाल से सरोबार हुए। जिले की कोतवाली से लगा कर हर चौकी हर थाने पर पुलिस बाल ने अपने प्रभारियों के निर्देशानुसार मस्ती के पर्व में रंगों की चमक को सीरमोर किया।
24 घंटे 36 घड़ी सुरक्षा कार्य में जुटी पुलिस ने कुछ पल छुट्टी के निकाल कर भारतीय सँस्कृति के महत्वपूर्ण पर्व पर सतरंगी रंगों से होली खेल कर जनता को सौहार्दपूर्ण रहने का सन्देश दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि काम के बीच में मस्तिभरे पर्व को मनाने से पुलिसकर्मियों के मन का बोझ हल्का हुआ, अपनेसा थियो के साथ होली खेल कर जो प्रसन्नता प्राप्त हुई उससे शरीर में काम करने की एक नई ऊर्जा मिली है।

पुलिस ने मनाया धूम धाम से रंगों का त्यौहार

पुलिस की इस होली में खाकी बहुत से रंगों में रंगी गयी। धूम धढ़ाके के साथ गाना बजाना भी हुआ तो कहीं किसी थाने पर मस्ती भरे संगीत में मचलते मन ने पुलिस के कदमों को थिरकाया भी।

थाने की जमी पर जहां चिंताग्रस्त या अपराधी या फिर बेबस फरियदी पैर रखते है उस भूमि पर आज कदमताल करने वाली पुलिस के पैरो ने कभी मान्दल तो कभी ढोल की धुन पर धिक धिक ताना किया। इसी के साथ पुलिस कप्तान ने सम्पूर्ण पुलिस स्टाप को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनायें दी।

Post a Comment

Previous Post Next Post