भाजपा कांग्रेस स्वार्थ के लिए कर रही जनता के साथ छल : डॉ मुकेश जायसवाल | Bhajpa congress swarth ke liye kr rhi janta ke sath chhal

भाजपा कांग्रेस स्वार्थ के लिए कर रही जनता के साथ छल : डॉ मुकेश जायसवाल
         
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को लावारिश हालत में छोड़ा

जबलपुर (संतोष जैन) - आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल ने वर्तमान राजनीतिक उठापटक पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश की जनता को लावारिश हालत में छोड़ कर कांग्रेस ओर भाजपा के विधायक मध्यप्रदेश छोड़ कर भाग गए। यहाँ तक कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ तक भाग गये।कांग्रेस सरकार एवं भाजपा  में चल रही नूराकुश्ती से जनता की मुश्किलें बढ़ गई। दोनों दल विधायक को खरीद-फरोख्त के साथ मंत्री पद देकर खींचतान में लगे है।जनता के खून पसीने के टैक्स की सरकार सरकार धज्जियां उड़ा रखी हैं। खरीद-फरोख्त में करोड़ों रुपए का हेरफेर भी कर रही हैं। भाजपा कांग्रेस अपने स्वार्थों के लिए लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे है।

डॉ जायसवाल ने कहा कि स्वाभिमान या स्वार्थ की राजनीति से प्रदेशवासियों को एक बार फिर मध्यवर्ती चुनाव का सामना करना पड़ सकता है।इसका सीधा प्रभाव आमजन की आर्थिक स्थिति पर भी होगा मध्यवर्ती चुनाव होने की स्थिति में चुनावी व्यवस्था में लगने वाला पैसा जनता निम्न एवं मध्यम, उच्च वर्गीय प्रदेशवासियों की जेब पर भी असर डालेगा। प्रदेश की जनता के साथ किए गए वचन के अनुसार कार्य करने की बजाए कभी आईफा अवार्ड की घोषणा फिर रद्द करना तो कभी नमस्ते ओरछा जैसे कार्यक्रमों को कर जनता के पैसे का दुरुपयोग सरकारों ने किया है। 200,000 किसानों के कर्ज माफ करना, बिजली बिल आदि यह सब योजनाएं एक प्रलोभन देकर कांग्रेस सत्ता में आई।और आज सरकार जनता को धोखा दे रही है। 

डॉ मुकेश जायसवाल,प्रदेश संगठन मंत्री, आप मध्यप्रदेश

Post a Comment

Previous Post Next Post