फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का प्रशिक्षण संपन्न | Photoyukt matdata suchi ke punrikshan kary ka prashikshan sampann

फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का प्रशिक्षण संपन्न

फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य का प्रशिक्षण संपन्न

जबलपुर (संतोष जैन) - अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रानी बाटड की अध्यक्षता में मंगलवार 3 मार्च को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण कार्य हेतु जारी कार्यक्रम के तहत जिले के समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और मास्टर ट्रेनर्स को संयुक्त रूप से मतदाता पुनरीक्षण कार्य के संबंध में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण में समस्त अनुविभगीय अधिकारी (राजस्व) तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मास्टर ट्रेनर्स तथा निर्वाचन कार्य में लगे समस्त लिपिकीय वर्ग और कंप्यूटर ऑपरेटर को संयुक्त रूप से प्रशिक्षण जिला मास्टर ट्रेनर श्री के.सी.मेश्राम एवं श्री एम.सी.सनोड़िया द्वारा दिया गया। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग द्वरा जारी कार्यक्रम का अक्षरश: पालन करने हेतु निर्देशित किया गया तथा मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए समुचित निर्धारित प्रक्रिया अपनाकर पक्षकारों को सुनवाई करने के उपरांत फोटो युक्त मतदाता सूची में पुनरीक्षण कार्य एवं सूची से विलोपन कार्य स्थापित प्रक्रिया अपनाकर करने के दिशा निर्देश समस्त रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post