पेटलावद नगर के इस मुख्य चौराहे की दुर्दशा
पेटलावद (संदीप बरबेटा) - किसी भी सुव्यवस्थित नगर की शोभा के लिए सबसे जरूरी उस नगर की उत्तम व्यवस्था होती है उसी व्यवस्था के अंतर्गत जोकि जनता की दिशा निर्देशन के लिए जरूरी सांकेतिक बोर्ड का लगाया जाना उचित होता है । पेटलावद का सबसे महत्वपूर्ण चौराहा जो कि चारों दिशाओं के गांव को संकेतिक करता है बदनावर से गुजरात सीमा को भी संकेतिक करता है, पेटलावद नगर के इस मुख्य चौराहे की दुर्दशा यह है कि यहां पर एक सांकेतिक बोर्ड लगा हुआ था परंतु एक माह पूर्व इस बोर्ड को भ्रष्टाचार की गत के कारण नीचे गिर गया, गनीमत यह रही कि इसके गिरने के कारण कोई जनहानि,धन हानि नहीं हुई परंतु मध्य प्रदेश लोक निर्माण का यह सांकेतिक बोर्ड आज भी मुख्य चौराहे पर इसी अवस्था में रखा हुआ है, ना तो प्रशासन को कोई फिक्र है और ना ही लोक निर्माण विभाग को |
इस संकेतिक बोर्ड के नहीं होने से पेटलावद में व्यवस्थित दिशा निर्देशन की दुर्दशा हो रही है तथा बाहर से आने वाले लोग भी सही दिशा निर्देशन ना होने के कारण परेशान हो रहे हैं अब सवाल यह है की यह सांकेतिक बोर्ड इतने समय पश्चात अब कब तक लगेगा तथा इसके जिम्मेदार लोग तथा प्रशासन कब जागेगा|
Tags
jhabua

