हनुमान जी के चबूतरे तोड़े जाने पर राष्ट्रीय बजरंग दल में आक्रोश | Hanuman ji ke chabutre tode jane pr rashtriy bajrangdal main akrosh

हनुमान जी के चबूतरे तोड़े जाने पर राष्ट्रीय बजरंग दल में आक्रोश

आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


छिन्दवाड़ा (गयाप्रसाद सोनी) - सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद - राष्ट्रीय बजरंग दल ने जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा बजरंगियों ने बताया कि 27 फरवरी को गुरैया रोड वार्ड न. 40 साई नगर में स्थित हनुमान जी के चबूतरे को कुछ लोगों के इशारे पर नगर निगम कर्मचारियों ने जे.सी.बी. मशीन से हनुमान जी के चबूतरे को तोड़ दिया । अखिल भारतीय हिंदू परिषद के प्रान्त उपाध्यक्ष राजू चारनागर , शिव उसरेठे , जिला अध्यक्ष हरीश ठाकुर ने कहा कि विगत 5 वर्षों से इस स्थान पर लगातार पूजा - पाठ किया जा रहा है निगम की यह कार्यवाही बिल्कुल गलत है इससे समस्त हिन्दू समाज की भावना आहत हुई है । क्षेत्रवासियों ने बताया कि मन्दिर निर्माण के लिये मोहल्ले के लोगों द्वारा चन्दा एकत्रित कर बीम - कॉलम बनवाया गया था जिसे निगम ने तोड़ दिया । बजरंगियों ने मांग किया है कि जिन लोगों ने ऐसी हरकत किया है उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाए एवं गिरफ्तार किया जाये । सभी बजरंगी पहले घटना स्थल पर पहुँचे क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उस स्थान भगवा ध्वज लगाए और कलेक्ट्रेट पहुँचकर ज्ञापन सौंपा । बजरंगियों का कहना है कि इससे हमारी धार्मिक भावना आहत हुई है , इस मामले में प्रशासन संज्ञान ले नहीं तो संगठन जिला स्तरीय बड़ा आन्दोलन करेगा । ज्ञापन देने बालों में अहिप प्रान्त उपाध्यक्ष राजू चारनागर, राष्ट्रीय बजरंग दल प्रान्त उपाध्यक्ष शिव उसरेठे , जिला संगठन मंत्री गौरीशंकर भलावी , जिला अध्यक्ष हरीश ठाकुर,  क्षेत्रवासी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post