पारम्परिक भगोरिया पर्व में खूब थिरके लोग | Paramparik bhagoriya parv main khoob thirke log

पारम्परिक भगोरिया पर्व में खूब थिरके लोग

भाजपा जिलापंचायत सदस्य ने ढोल वालो को किया प्रोत्साहित

पारम्परिक भगोरिया पर्व में खूब थिरके लोग

गन्धवानी (महेश सिसोदिया) - क्षेत्र में भगोरिया पर्व की शुरुआत हो चुकी है अवलदामान के भगोरिया में लोगो ने खूब रंग गुलाल उड़ाकर मस्ती भरे अंदाज में नृत्य किया वही महिलाएं भी सजधजकर भगोरिया मनाने पहुँची थी हजारो लोगो ने पर्व का आनन्द लिया वही राजनीतिक पार्टियां भी पीछे नही रही भाजपा ने भी अपना मंच लगाकर ढोल मांदल वालो को पुरस्कृत किया भाजपा नेता एवं जिलापंचायत सदस्य करण सिंह रावत के द्वारा प्रोत्साहन राशि भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनलाल आर्य,राकेश मोटसरा,दीपक पाण्डे, मदन सिसोदीया,जिराबाद मण्डल अध्यक्ष बहादुर सिंह बढ़िया,भुवान टेलर,सोहन निगवाल द्वारा दी गई डीजे की थाप पर हाथो में भाजपा की झंडिया लिये लोग नाचते नजर आये वही कांग्रेस का मंच खाली दिखाई दिया,प्रसाशन की ओर से थाना प्रभारी एम टी बेग दलबल के साथ मुस्तेद नजर आये शाम होने तक भगोरिया शांतिपूर्ण रूप से समाप्त हुआ ।

पारम्परिक भगोरिया पर्व में खूब थिरके लोग

Post a Comment

Previous Post Next Post