सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रंभापुर चौकी में बैठक संपन्न | Suraksha vyavastha ko lekar rambhapur chouki main bethak sampann

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रंभापुर चौकी में बैठक संपन्न

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रंभापुर चौकी में बैठक संपन्न

रंभापुर (हितेंद्र खतेडिया) - मंगलवार को मेघनगर थाने अंतर्गत रंभापुर चौकी मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। आगामी उत्सव भगोरिया होलिका दहन धुलेटी गल उत्सव एवं शीतला सप्तमी के आयोजन को लेकर नगर के प्रबुद्ध नागरिक गण समाजसेवी तड़वी पटेल सरपंच  नगर सुरक्षा समिति शांति समिति एवं मीडिया बंधुओं के साथ रंभापुर चौकी में बैठक आयोजित की गई।बैठक में विशेष रूप से  थाना प्रभारी मेघनगर श्रीमती कौशल्या चौहान रंभापुर चौकी प्रभारी हरि सिंह चुंडावत उपस्थित रहे। बैठक में थाना प्रभारी ने पूर्णतः पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की बात कही उन्होंने रात्रि 12 बजे के पहले मुहूर्त के हिसाब से होलीका दहन करने की बात कही एवं  सार्वजनिक स्थानों पर डी.जे .प्रतिबंध के साथ बिना लाइसेंस धारदार हथियारों पर प्रतिबंध व प्रत्येक आयोजनों में पेयजल व्यवस्था , साफ-सफाई व्यवसथा व बाजारों में दुकानों को लगने की सुचारू व्यवस्था करने की बात कही। सुरक्षा दृष्टिया  सी सी टी वी कैमरा और अन्य विशेष शांति व्यवस्था का जायजा लेकर शांति समिति बैठक ली गई। बैठक का आभार चौकी प्रभारी हरि सिंह चुंडावत  ने माना।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रंभापुर चौकी में बैठक संपन्न

Post a Comment

Previous Post Next Post