नगर पंचायत ने किया महिलाओं का विषेश सम्मान | Nagar panchayat ne kiya mahilao ka vishesh samman

नगर पंचायत ने किया महिलाओं का विषेश सम्मान

नगर की महिलाओं को उनकी उपलब्धियों पर किया सम्मानित

नगर पंचायत ने किया महिलाओं का विषेश सम्मान

डिंडौरी (पप्पू पड़वार) - महिला दिवस के अवसर पर आज सुबह से ही नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही नगर की महिलाओं को उनके घर पर जा कर पुष्पहार पहना, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया, नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, पार्षद श्रीमती शिवानी शर्मा, श्रद्धा सोनी, जानकी बर्मन, कुंजलता संडिया एवं पुरूषोतम विश्वकर्मा, मोहन राठौर, रीतेश जैन, अशोक सरैया, योगेश सरैया आदि के द्वारा सभी महिलाओं को उनके निवास स्थान जाकर माला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इनको किया गया सम्मानित :-

श्रीमती नाजनीन पठान, वंदना मानिकपुरी (पत्रकारिता), श्रीमती संध्या ठाकुर (रक्षित निरीक्षक पुलिस), श्रीमती रूपाली जैन (उन्नत कृषि), श्रीमती अनुराधा पचौरी शिक्षा, आरती सौधिया खेल प्रशिक्षक, हीरावती श्याम वालीबाल खिलाड़ी, निशा मरावी व पूजा सैयाम को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि  श्रीमती चैनवती पड़वार, गुड्डी बर्मन महिला व्यवसायी, सोनाली नेपाली नंदनी धरवाईया नृत्य व संगीत, श्रीमती देवश्री सिंह रानी दुर्गावती फाउंडेशन समाज सेवा, कस्तूरी बाई और गीता चौहान को साफ सफाई में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

नगर पंचायत ने किया महिलाओं का विषेश सम्मान

नगर पंचायत की इस अभिनव पहल की नगर में प्रशंसा की जा रही है। इस अवसर पर नगर पंचायत के सुरेन्द्र शुक्ला, शिवेंद्र तिवारी, दिनेश गुप्ता, वेदप्रकाश राजपूत, शत्रुघ्न भवेदी आदि उपस्थित रहे।

अधिकारी रहे नदारत : चर्चा

मुख्य नगर पालिका अधिकारी और उपयंत्री का कार्यक्रम में न पहुंचना भी अपने आप में अद्वितीय मामला है जिन्हे आयोजन की मुख्य भूमिका में रहना चाहिए उसकी बजाए जनप्रतिनिधि व्यवस्थाओं को अपने कंधो पर लिए घूम रहे है, यह कार्यक्रम पूर्णतः गैर राजनैतिक था, साफ तौर पर ये अधिकारियों की निष्क्रियता का उदाहरण है जिनके विरूद्ध कदम उठाए जाने चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post