महिला पुलिस बल के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
धामनोद (मुकेश सोडानी) - दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल धामनोद में|महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया सर्वप्रथम मौजूद अतिथि पुलिसकर्मी सीमा आवासे मंजुला सोलंकी सुनीता सोलंकी सपना जमरे रजनी बागुल का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया संचालक विजय पारीक ने अपने स्वागत भाषण में उनका अभिवादन किया पारीक द्वारा बताया गया कि नारी का सम्मान तो हमेशा करना चाहिए क्योंकि वो सृष्टि की रचना करने वाली है|हर सफल व्यक्ति की प्रेरणा नारी ही रही है|इतिहास साक्षी है कि नारी की शक्ति और समर्पण हर युग में समाज को गौरवान्वित किया है|अपने राष्ट्र को समर्पित महिलाओं का स्मरण उन्हें वंदन किया और उनके कार्यों की सराहना की|।शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप बच्चों को पढ़ाई के दौरान महिलाओं का सम्मान करना भी सिखाए| ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति की अहमियत को दर्शाते हुए कहा कि वह जिस क्षेत्र में कार्य कर रही हैं किसी से कम नहीं है हर क्षेत्र में उसकी सहभागिता रहती है जिसे नकारा नहीं जा सकता|शिक्षिकाओं से मुखातिब होकर कहा कि हमें मिलकर समाज की धारणा को बदलना है उसे विश्वास दिलाना है कि हम हर वह कार्य कर सकती है जो समाज के, राष्ट्र के वह मानव मात्र के उत्यान में सहायक है|
शिक्षक रविराज राणा ने बालिका संरक्षण पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर सब को भाव विभोर कर दिया|शिक्षक गौरव शर्मा ने अपने नृत्य के माध्यम से महिला की आजादी, शिक्षा एवं उसकी शक्ति को प्रस्तुत किया|महिला सुरक्षा बल को अपराध की दुनिया से कुछ समय के लिए बाहर निकाल कर मनोरंजक खेल भी खिलवाये गए |ऐसा लगा जैसे वह बचपन में लौट आई हो|उन्होंने उत्साह पूर्वक खेल गतिविधियों में हिस्सा लिया और भरपूर मनोरंजन किया|शिक्षिका रेखा बागदरे अपने समाज व परिवार में महिला शिक्षा एवं उन्नति को लेकर हुए बदलाव पर रोशनी डालते हुए कहा कि वर्तमान में परिवार द्वारा बालिकाओं को आगे बढ़ाने में भरपूर सहयोग दिया जा रहा है, यह हमारे लिए गर्व की बात है|प्राचार्य सपन सिन्हा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर समस्त शिक्षिकाओं का सम्मान किया|
Tags
dhar-nimad

