कल उडेंगे रंगो के रंगारंग गुबार, रंगपंचमी पर रंगारंग गैरो का भी होगा आयोजन | Kal udenge rango ke rangarang gubar

कल उडेंगे रंगो के रंगारंग गुबार, रंगपंचमी पर रंगारंग गैरो का भी होगा आयोजन

कल उडेंगे रंगो के रंगारंग गुबार, रंगपंचमी पर रंगारंग गैरो का भी होगा आयोजन

आलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - उल्लास, उमंग, उत्साह, मदहोशी और मस्ती के आलम मे थिरकते बढो के साथ-साथ बच्चे एवं युवाओ की मदमस्त टोलिया, चारो और रंगो का गुबार एवं मोज की बहार, कही घुटेंगी भांग तो कहि चलेंगी बातल की धारमधार। जी हा नगर मे कुछ इस तरह से रंगपंचमी का रंगारंग पर्व इस तरह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जिला मुख्यालय सहित आसपास के शहरो व अंचलो मे कल 14 मार्च शनिवार को रंगपंचमी का पर्व परंपरानुसार मनाया जाएंगा। इसको लेकर नागरिको ने अभी से तैयारिया कर ली है। पर्व को रंगीन बनाने के लिए हर कोई रंगीन नजर आ रहा है। 


युवाओं एवं बच्चो में विशेष उत्साह

रंगोत्सव की तैयारियो के बिच नगर सहित अंचलो का माहौल भी रंगीन हो चला है। युवा मंडलो एवं विभिन्न समाजजनो द्वारा पर्व की प्रचलित पंरपरानुसार रंगारंग गैरो का आयोजन भी किया जाएगा। रंगपंचमी के दिन नगर की फिजाओ को संगीत के माध्यम से भी रंगारंग बनाए जाने के प्रयास युवाजन कर रहे है। इसके तहत युवाजन सहित अनेक टोलिया ढोल-मांदल बुक करवा रहे है। अनेक संगठनों की और से नगर में सूखी होली खेलने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते भी नागरिको में सूखी होली खेलने के प्रति जागरूकता बड़ी है। वही दूसरी ओर देश-प्रदेश मे तेजी से फेल रहे कोराना वाईरस के चलते आमजन सावधानियां बरत रहे है। जिससे वह भीड़ भाड़ से दूर रहकर शुद्ध माहौल में रंग पंचमी मनाएंगे। वही इस बार नगर में सामाजिक संगठनों एवं राजनेतिक दलो द्वारा भी रंगारंग गैर का आयोजन किए जाने की आशंका है। गोरतलब हे कि 10 वीं एवं12वी की बोर्ड की परिक्षा के बावजुद भी बच्चो में रंगपंचमी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। वही युवा मंडलों द्वारा रंगपंचमी पर्व के लिए विशेष तैयारियां की गई है। रंगपंचमी का पर्व पूरे क्षेत्र में मनाए जाने से अनेक यात्री बसों का संचालन भी स्थगित रहेगा। बस मालिको की ओर से बताया गया कि इस दिन प्रमुख नगरो में रंगपंचमी के आयोजन होने से ट्राॅफिक बेहद कम रहता है, इस वजह से पर्व के दौरान अधिकांश बसे बंद रहेगी। इधर नगर में पिचकारी एवं रंगो की दुकानो भी सजकर तेयार हो गई है। इन दुकानो पर युवावर्ग एवं बच्चांे की भीड़ अधिक देखी जा रही है। दुकानदारो ने बताया की 10 रूपए से लेकर 300 रूपए तक की पिचकारी मोजुद है। हालाकीं बच्चो के द्वारा 50 से 100 रूपए वाली पिचकारी की ज्यादा खरिदी की जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post