जर्जर मकानों की फोटो लेकर शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण | Jarjar makano ki photo lekar shikayat krne pahuche gramin

जर्जर मकानों की फोटो लेकर शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण

जर्जर मकानों की फोटो लेकर शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण

डिंडौरी (पप्पू पड़वार) - डिंडौरी जिले के अमरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदपुर के सैकड़ों पात्र ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को लामबंद होकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। बड़ी संख्या में शामिल शिकायतकर्ता अपने हाथों में शिकायत पत्र के साथ अपने जर्जर मकानों की फोटो भी रखे हुए थे, जहां वे मजबूरन रह रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि गांव के सैकड़ों लोग प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित है। ग्रामीणों को इस योजना का लाभ ही नहीं मिल रहा है। जनपद स्तर के अधिकारी भी भ्रामक जानकारी दे रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा शीघ्र पहल करने की मांग की गई है। शिकायत करने वालों में रामगोपाल, लालन सैयाम, नारेंद्र सैयाम, भागचंद, संतूलाल, मालिक लाल, दयाराम, भूरालाल, छविलाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post