एएसआई पर ढाबा में घुसकर अभद्रता का आरोप | ASI or dhaba main ghus kr abhadrata ka arop

एएसआई पर ढाबा में घुसकर अभद्रता का आरोप

पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच की शिकायत

एएसआई पर ढाबा में घुसकर अभद्रता का आरोप

डिंडौरी (पप्पू पड़वार) - जिले के थाना मुख्यालय शाहपुर में पदस्थ एएसआई पर ढाबा में घुसकर अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच मंगलवार को इसकी लिखित शिकायत भी की गई। लिखित शिकायत में आरोप लगाया गया कि एएसआई वर्मा द्वारा शराब पीकर रात में ढाबा में घुसकर अभद्रता की गई। शिकायतकर्ता शैलेन्द्र जायसवाल, संतोष परधान, राजेश मरावी, सूरज तेकाम ने आरोप लगाया है कि सोमवार की रात लगभग 12 बजे एएसआई द्वारा संस्कार ढाबा में घुसकर गाली गलौज की गई। साथ ही ढाबा की सामग्री गंजा और थाली उठाकर फेंका गया।

ढाबा बंद कराने की दी धमकी

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि एएसआई द्वारा यह धमकी दी गई कि वह गांजा और शराब के केस में जेल भिजवा देगा। आरोप है कि एएसआई द्वारा अपने पद का दुरुपयोग किया जा रहा है और ढाबा संचालन में व्यवधान उत्पन्न करते हुए ढाबा बंद कराने की धमकी दी गई। एसपी को शिकायत में ढाबा के कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि जब एएसआई पहुंचे तो वे खाना खा रहे थे, खाना फेंक देने से वे भोजन भी नहीं कर पाए। इस मामले में एएसआई ने लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post