एक दूसरों को रंग लगाकर भाई चारे के साथ रंगपंचमी के रंग में रगते दिखाई दिए
पेटलावद (संदीप बरबेटा) - शनिवार रंगपंचमी पर पेटलावद नगर में विशाल फ़ाग यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमे बड़ी संख्या में नगरवासी पहुचे, तथा नाचते गाते एक दूसरों को रंग लगाकर भाई चारे के साथ रंगपंचमी के रंग में रगते दिखाई दिए। जंहा पूरे देश मे कोरोना वायरस को लेकर भय का माहौल है, ऐसे में मध्यप्रदेश शासन द्वारा इंदौर सहित तमाम बड़ी गेर को निरस्त भी कर दिया है, किन्तु पेटलावद नगर में हमेशा की तरह आज भी नगरवासीयो ने अपनी परंपरा को बरकार रखा और फाग यात्रा का जमकर लुफ्त उठाया। यंहा कोरोना वायरस के कारण थोड़ा बहुत फर्क जरूर आया परंतु पेटलावद नगर में रंग पंचमी के रंग को कम नही कर पाया। नगर परिषद द्वारा विशाल आयोजन किया गया था जंहा नगर के युवा बच्चे सभी बड़ी संख्या में पहुचे। ओर रंग पंचमी बड़े धूमधाम से मनाई। फाग यात्रा नगर के शंकर मंदिर से शुरू हुई जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुराना बस स्टेंड पर फाग यात्रा का समापन किया गया। वही पुलिस प्रशासन द्वारा भी पुख्ता इंतजामात किये गए थे। चौराहों पर पुलिस जवान तैनात थे। जानकारी अनुसार एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस एसडीओपी, थाना प्रभारी द्वारा नगर में घूम कर निरीक्षण किया जा रहा था।
Tags
jhabua