दुग्ध समिति द्वारा बोनस वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
धार - दुग्ध समिति तीसगॉव के द्वारा बोनस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समिति द्वारा 308888 रू. बोनस राशी का वितरण किया गय, जिसमें प्रथम स्थान शिवाजी पिता चम्पालाल 16662 द्वितीय स्थान वरदिचन्द पिता रतनलाल 12682 व तृतीय स्थान पर ओमप्रकाश पिता चम्पालाल 12088 रहे। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुग्ध संघ मार्ग पर्यवेक्षक धार क्षेत्र श्री बी. आर. चौधरी, विशेष अतिथि दुग्ध समिति नागदा सचिव धनसिंह राठौर, दुग्ध संघ समिति प्रतिनिधि गोपाल यादव और कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव बिहारी ने की ।
इस अवसर पर समिति सचिव सुरेशदास वैष्णव, कालुराम यादव, रमेश बुन्देला, प्रकाश उपाध्याय, हिम्मतसिंह , भरतसिंह, शिवजी वर , गणपत पारगी, आकाश लोहार, प्रवीण, राजु, जितेंद्र वैष्णव, सतीश , राहुल, शिवम आदि उपस्थित रहें।
आभार समिति सचिव सुरेशदास वैष्णव तीसगॉव ने माना।
उक्त जानकारी रोहित वैष्णव ने दी।
Tags
dhar-nimad

