नपा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया
अलीराजपुर (रफीक क़ुरैशी) - शासन के निर्देषानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 नगरपालिका परिषद द्वारा नगरपालिका में मनाया गया। जिसमें डे-राष्ट्रीय शहरी आजिविका मिषन के स्वसहायता समूह कि महिला सदस्यों ने सहभामिता कि एवं अपने अनुभव व सफलता कि कहानी अपने साथियों के साथ साझा की गई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सिटी मेनेजर रामस्वरूप साहु द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढाओं एवं महिला सषक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किये एवं डे-राष्ट्रीय शहरी आजिविका मिषन कि जानकारी साझा कि, कार्यक्रम में सेना महेश पटेल द्वारा विभिन्न क्षैत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुष्पमाला पहना कर सम्मानित किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 अंतर्गत महिला सषक्तिकरण पर हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। संबंल योजना अंतर्गत अन्तयेष्टि सहायता में निर्मला राठौड को राषि 200000 रूपये कि सहायता दी गई। उक्त कार्यक्रम में नपाध्यक्ष श्रीमती पटेल द्वारा सभी महिलाओं को कपडें के थेले भी वितरित किये गये। कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष संतोष परवाल, पार्षद वंदना राठौड, सुनिता मेहता, आनंद सोलंकी, माधुसिंह डावर ,मुख्य नगरपालिका अधिकारी संतोष चौहान, एवं नगरपालिका कर्मचारी सुरेषचन्द्र देवडा, सुनिल कापडिया, जयश्री वर्मा, सुनिता बघेल, दैवेष तोमर, विष्वजीत आदि मौजुद थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार सिटी मिषन मेनेजर श्री साहु द्वारा किया गया।
Tags
jhabua
