कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक संपन्न
जबलपुर (संतोष जैन) - कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक का आयोजन सोमवार 2 मार्च को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। जिसमें अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री सुनील दुबे सहित सभी जिला अधिकारियों की उपस्थिति रही।
बैठक में सर्वप्रथम कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा 100 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों, सी. एम. हेल्प लाईन, टी.एल., पी.जी. पोर्टल, आपकी सरकार आपके द्वार आदि प्रकरणों पर विभागवार चर्चा की गई। उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर संबंधित विभाग प्रमुखों को प्रकरणों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिये । कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में मंडी सचिव की उपस्थिति न होने के कारण एक दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए । उन्होंने चल रही बोर्ड की परीक्षा के मद्देनजर सभी एस.डी.एम. से कहा कि परीक्षा केन्द्रों में जाकर सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिये ।
Tags
jabalpur
