भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी | Bhartiya janta party ke karyakartaon main khushi ki lehar dod padi

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी

पेटलावद (संदीप बरबेटा) - मध्य प्रदेश की राजनीति का सबसे उठापटक वाला समय यह रहा   कि 18 महीने की कांग्रेस की सरकार नहीं रही, आज शुक्रवार के दिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने अपना इस्तीफा दिया, कमलनाथ जी के इस्तीफा देते ही,भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना तय है, इस खुशी में पेटलावद तहसील में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कीर्तिश चाणोदिया  सभी कार्यकर्ताओं तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ,आतिशबाजी के साथ इस खुशी को मनाया, इस खुशी के मौके पर जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनोखी लाल जी मेहता, नगर मंडल अध्यक्ष कीर्तिश चाणोदिया, पेटलाद नगर परिषद अध्यक्ष  मनोहर लाल जी भटेवरा, विनोद  भंडारी, हेमंत भट्ट, आजाद  गुगलिया,  शंकर राठौड़,पारस गादीया, लाला चौधरी,  जगदीश जाटव बलदेव सिंह, संजय कहार, लोकेश  मुलेवा, सोनू विश्वकर्मा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बाबा व्यास तथा सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कीर्तिश चाणोदिया ने बताया कि कांग्रेस सरकार 18 महीने में एक भी अपने वचन पत्र के अनुसार कार्य नहीं कर पाए, जिससे आम जनता के साथ-साथ उनके मंत्री भी असंतुष्ट थे यह सरकार ज्यादा समय तक टिक नहीं पाई ,अब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करेंगे, और हम सब कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ भारतीय जनता पार्टी का कार्य करेंगे।

Post a Comment

0 Comments