भाजपा की महिला मोर्चा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
पीथमपुर (प्रदीप द्विवेदी) - राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम प्रति वर्ष अनुसार महिला मोर्चा पीथमपुर द्वारा शासकीय माध्यमिक विद्यालय पीथमपुर के प्रांगण में रखा गया इस शुभ अवसर पर पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश जायसवाल भाजपा वरिष्ठ नेता अमृत जैन पार्षद श्रीं मती मैना बाई मीणा पूर्व मंडल महामंत्री सुभाष जायसवाल महिला मोर्चा अध्यक्ष चंदा खरे युवा मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनूप मीणा, नितिन चौहान अयूब पटेल युवा मोर्चा जिला मंत्री संजय सोनी उपस्थित थे सभी आंगनवाड़ी की सहायिकाओं एवं सुपरवाइजर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश जायसवाल एवं अमृत जैन ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी इस शुभ अवसर पर विक्की पटेल, सोनाली साठे, एवं मातृशक्ति और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Tags
dhar-nimad