आदिवासी संस्कृति की पहचान भगोरिया पर्व का आगाज | Adivasi Sanskriti ki pehchan bhagoriya parv ka agaz

आदिवासी संस्कृति की पहचान भगोरिया पर्व का आगाज

आदिवासी संस्कृति की पहचान भगोरिया पर्व का आगाज

तिरला (बगदीराम चौहान) - आदिवासी लोक पर्व भगोरिया की उल्लास का रंग जमकर रहा। गुरुवार को विकासखंड तिरला के ग्राम सेमलिपुरा में लोकप्रिय आदिवासी पर्व भगोरिया हाट का भव्य आगाज हजारों की तादाद में आदिवासी समाज जनों के साथ जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों ने लिये भाग मादल की थाप, बांसुरी की मधुर धुन पर युवा व आदिवासी जन जमकर कर नृत्य किया। भगोरिया हाट लगा जहां पर युवक युवतियां सज- धज कर आए। और यहां पर लेगे भगोरिया  हाट का कुल्फी, कोल्डड्रिक्स सहित अन्य चीजों का जमकर आनंद उठाया।
         

आदिवासी लोक संस्कृति का सबसे बड़ा पारंपरिक भगोरिया पर्व पर गांव से बाहर गये हुए भी इस भगोरिया पर्व को मनाने के लिए जाते है और इस भगोरिया पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाते है जिसे लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा था ।इस भगोरिया पर्व का बच्चो से लेकर बड़ो लोगो ने बहुत आनंद लिया। इस भगोरिया पर्व का पूरे वर्ष भर इंतजार रहता है।भगोरिया पर्व आदिवासी लोक संस्कृति के पर्व के रूप मे मनाया जाता है।
         
इस भगोरिया पर्व पर थाना तिरला पुलिस टीम सतर्क रही और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post